जनपद के 08 विकासखंडों हेतु 08 स्वच्छता वाहनों को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जनपद के 08 विकासखंडों हेतु 08 स्वच्छता वाहनों को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

 

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

पिथौरागढ़। जनपद को स्वच्छ एवम कूड़ा मुक्त करने की कवायत अब तेज हो गई है इसी क्रम में आज जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा जनपद के 08 विकासखंडों हेतु 08 स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये वाहन जनपद के 08 विकासखंडो में जाकर स्थानीय जनता को गीले एवम सूखे कूड़े के उचित निस्तारण के बारे जानकारी देकर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में साहित्य का महाकुंभ, तीन दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल संपन्न, प्रकृति, संस्कृति और वन्यजीव संरक्षण पर देशभर के लेखकों ने साझा किए विचार।

 

 

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को कूड़ा मुक्त करना उनकी प्रथम प्राथमिकताओं में है। जिस हेतु इन स्वच्छता वाहनों को जनपद के विकासखंडों हेतु स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत रवाना किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आनंद सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, दलीप सिंह मेहता बने सचिव, सचिवालय घेराव के लिए कर्मचारियों से देहरादून कूच की अपील।

 

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, परियोजना प्रबंधक स्वजल दिनेश सिंह, वीडीओ बिण नरेंद्र खोलिया, वीडीओ मूनाकोट आशा मेहता, रिप के परियोजना प्रबंधक प्रदीप आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की कार्रवाई, 190 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़