‘‘अमृत भारत स्टेशन योजना‘‘ के अंतर्गत रु. 7.90 करोड़ की अनुमानित लागत से आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त किया जायेगा।

पूर्वोंत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी रेलवे स्टेशन को ‘‘अमृत भारत स्टेशन योजना‘‘ के अंतर्गत रु. 7.90 करोड़ की अनुमानित लागत से आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त किया जायेगा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बरेली 22 जून, 2023ः पूर्वोंत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी रेलवे स्टेशन को ‘‘अमृत भारत स्टेशन योजना‘‘ के अंतर्गत रु. 7.90 करोड़ की अनुमानित लागत से आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त किया जायेगा। इस स्टेशन पर 4 प्लेटफार्म उपलब्ध हैं। आमान परिवर्तन के तहत इस स्टेशन को पूर्व में ही मीटर गेज से ब्राॅड गेज मेें परिवर्तित कर इन्टरलाकिंग प्रणाली से युक्त किया गया है। वर्तमान में यहाँ पर 9 ट्रेनों का संचालन एवं 30 ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना।

 

 

 

रेलवे बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे ’’अमृत भारत स्टेशन योजना’’ में सम्मिलित हो जाने पर बरेली सिटी रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प और बढ़ेंगी यात्री सुख-सुविधायें। इस योजना के अंतर्गत सुधार हेतु पहचान किए गये आवश्यक मदों का विवरण निम्नलिखित है:-

 

 

बरेली सिटी रेलवे स्टेशन के प्रथम चरण मेें प्रवेश/निकास द्वार को सुधार कर फसाड प्रकाश व्यवस्था को नये सेट लगाकर स्टेशन के अग्रभाग में प्रकाश को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। जिसमें 2 नग मिनी मास्क लाईटें, स्ट्रीट पोल्स लाईटें सर्कलेटिंग एरिया में लगाई जायेंगी। भवन के ऊपर नया स्टेशन नाम बोर्ड, उचित पार्किंग के साथ-साथ कम ऊँचाई की ग्रिल फैंसिंग, पार्किंग मैनेजर हट बनाए जायेंगे तथा ग्रीन पैच में हरित परिदृश्य के साथ परिचालित क्षेत्र के पास कम ऊँचाई की बाड़, ड्रिप प्रणाली के साथ फब्बारे विकसित किए जायेंगे। अन्य कार्य जैसे स्टेशन अधीक्षक कक्ष, प्रतीक्षालय और सर्विस रूम के फर्श को प्लेटफार्म सतह तक ऊँचा उठाया जाएगा। पुराने शौचालय को तोड़कर नया बुकिंग कार्यालय बनाया जायेगा। प्लेटफार्म संख्या 1 पर यात्री छाजन का विस्तार 3-बे तक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का व्यापारियों को बड़ा भरोसा—उत्तराखंड में कारोबार बढ़ाइए, सरकार हर कदम पर साथ।

 

 

 

प्लेटफार्म संख्या 1 पर आधुनिक (माॅडर्न) शौचालय ब्लाक बनाऐ जायेंगे और 4 नग वाटर कूलर प्लेटफार्म पर लगाए जायेंगे। सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्मों, वेटिंग रूम, बुकिंग हाल में बेहतर साइनेज, स्टेशन भवन पर सौर ऊर्जा पैनल , सी.सी.टी.वी. सर्विलांस प्रणाली एवं मिनी शेल्टर्स में लाईटें/पंखे लगाये जायेंगे। प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 पर उपलब्ध वातानुकूलित यानों में प्री-कुलिंग चार्जिंग प्वाइंट बदले जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर रामनगर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी, बहनों से बंधवाई राखी; सीधी ट्रेन और फुटओवर ब्रिज का दिया भरोसा।

 

 

द्वितीय चरण में प्लेटफार्म संख्या 1, 2, 3 एवं 4 पर स्वचालित सीढ़ियां, माॅड्यूलर फिटिंग के साथ रिवाइरिंग तथा बुकिंग कार्यालय, प्रतीक्षालय एवं विश्रामालय में आश्यकतानुसार वातानुकूलित यंत्र लगाऐ जायेंगे।

kj
tara