शिक्षिका का चपरासी पर आया दिल, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, फिर शिक्षिका ने अपने चपरासी आशिक के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या।

ख़बर शेयर करें -

शिक्षिका का चपरासी पर आया दिल, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, फिर शिक्षिका ने अपने चपरासी आशिक के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या।

 

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बच्चों को नेकी की राह दिखाने वाली एक शिक्षिका ही गुनाह की रास्ते पर चल पड़ी। शिक्षिका ने अपने चपरासी आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने गांव के दो लोगों के खिलाफ पति की हत्या का मुकदमा भी दर्ज करा दिया, लेकिन जांच में आरोपी महिला पकड़ी गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार।

 

 

जानकारी के मुताबिक, मामला बाराबंकी के बदोसराय के गांव हजरतपुर का है। यहां एक इंटर कॉलेज में रेनू नाम की महिला शिक्षिका है। जिला पुलिस ने बताया कि 18 जून को महिला के पति कैलाश का शव गांव के एक तालाब के किनारे पड़ा मिला था। शरीर पर चोटों के निशान थे। शव मिलने के बाद महिला ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 24 से 48 घंटे में तीन संगीन मामलों का खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार।

 

पूछताछ में दोनों से हत्या के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया। जब पुलिस ने शिक्षिका रेनू की कॉल डीटेल निकाली तो उनके होष उड़ गए। पति की हत्या वाले दिन रेनू ने अपने कॉलेज के चपरासी को 17 बार कॉल की। बस यहीं पर पुलिस का माथा ठनका। पुलिस ने उसे उठा कर कड़ाई से पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया।

 

पूछताछ में सामने आया है कि शिक्षिका रेनू के कॉलेज के चपरासी राम कुमार यादव से अवैध संबंध थे। एक दिन पति कैलाश ने रेनू और राम कुमार को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। आरोपी राम वहां से भाग गया। इस दौरान कैलाश ने रेनू की पिटाई लगाई थी। पिटाई के बाद रेनू ने अपने पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अपने आशिक के साथ पति को कुछ नशीली दवाई पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला और चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी की कड़ी कार्यवाही से झपट्टा मारों का खेल खत्म* *SOG- मुखानी पुलिस ने 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया*

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *