महा जन सम्पर्क अभियान के तहत जन जन से मांगा प्रधानमंत्री मोदी के लिये समर्थन: दीप्ती

ख़बर शेयर करें -

महा जन सम्पर्क अभियान के तहत जन जन से मांगा प्रधानमंत्री मोदी के लिये समर्थन: दीप्ती

 

अमित नौटियाल  – संवादाता

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से पार्टी ने देश भर में महा जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाये। इसी महा जनसम्पर्क अभियान में भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भरद्वाज ने टिहरी लोकसभा के अंतर्गत देहरादून की दो विधानसभाओं राजपुर रोड़ और कैंट मे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों मे प्रतिभाग किया। संपर्क से समर्थन अभियान के चलते, दीप्ती रावत ने विशिष्ट व्यक्ति परिवार संपर्क अभियान के निमित्त राजपुर रोड़ विधानसभा के करनपुर मंडल मे उत्तराखण्ड रत्न से सम्मानित सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मुन्नालाल नौटियाल के आवास पर जा कर उनसे भेंट की एवं उन्हे सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा नया पर्यटन हब, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

 

 

साथ ही कैन्ट विधानसभा के जी.एम.एस मंडल मे विधायक सविता कपूर की उपस्थिति में वार्ड 44 पटेल नगर में अवतार मुनियाल प्रधान श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर, महेन्द्र भसीन समाज सेवी, पवन कुमार गुप्ता प्रसिद्ध व्यापारी, शशिधर प्रसाद कुकरेती सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं पद्मा रतूड़ी सेवानिवृत्त अध्यापिका से आवास पर जा कर उनसे भेंट की एवं समाज मे उनके योगदान के लिये उन्हे सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  निजी स्कूलों की मनमानी पर डीएम का बड़ा एक्शन! अब लौटानी होगी अतिरिक्त फीस, मनमानी वसूली पर लाखों का जुर्माना और मान्यता रद्द करने की चेतावनी।

 

इसके साथ ही दोनों विधानसभाओं राजपुर रोड़ और कैंट में संपर्क से समर्थन के निमित्त घर घर जा कर स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से सम्पर्क किया गया और उनसे 9 वर्षो की नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की और सभी लोगों से मोबाइल नम्बर 9090902024 पर मिस कॉल करवाकर 2024 के लिये फिर एक बार प्रधानमंत्री मोदी के लिए समर्थन मांगा गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष करनपुर राहुल लारा, मंडल अध्यक्ष जी.एम.एस सुमित पांडेय, महानगर मंत्री संकेत नौटियाल, मंडल महामंत्री करनपुर अवधेश तिवारी, मंडल मंत्री सुमन, पार्षद संजय खंडूरी, पार्षद देविका रानी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की तत्परता से पर्यटक महिला को मिला खोया हुआ मंगलसूत्र।

 

 

 

अल्पसंख्यक मोर्चा करनपुर मंडल अध्यक्ष बलविंदर, मण्डल महामंत्री जी.एम.एस शेखर नौटियाल, अर्चना आनंद मंडल मंत्री, नीलू साहनी महानगर मंत्री महिला मोर्चा, ऐ के महाजन मंडल उपाध्यक्ष, हितेश चौधरी मंडल मंत्री, अनूप रावत, प्रेमपाल, मनोज पटेल, किशन विज, आंनद डुडेजा, ओजस्वी वर्मा भी उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *