काशीपुर नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने शहरी विकास मंत्री एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को नगर निगम की समस्याओं से अवगत कराया।

नगर निगम काशीपुर में प्रेमचन्द्र अग्रवाल शहरी विकास मंत्री एवं वित्त मंत्री को अखिल भारतीय मजदूर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं समस्त पर्यावरण मित्रों ने उनका स्वागत किया और नगर निगम की समस्याओं से रूबरू कराया

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

काशीपुर – प्रेमचन्द्र अग्रवाल शहरी विकास मंत्री एवं वित्त मंत्री के काशीपुर पहूँचने पर काशीपुर नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम की समस्याओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, हिमालयी क्षेत्रों की धारण क्षमता का होगा वैज्ञानिक आकलन: सीएम धामी।

1- उत्तराखण्ड से पर्यावरण मित्रों को ठेका प्रथा से मुक्त कर दैनिक वेतन एवं संविदा पर रख कर न्यूनतम वेतन का लाभ दिया जाये।

2-ढांचा 757 में संशोधन कराया जाये एवं मृत घोषित पदों को पुनः भहाल करा जाये।

3- वनटाईम सेटलमेन्ट सन् 2016 में नियुक्त किये गये पर्यावरण मित्रों की सन् 2013 की नियमावली को संशोधित कर मृत परिवार को सन् परिवार को सन् 1974 नियमावली का लाभ दिया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय की आस में भटक रही रामनगर की प्रिया, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से सुरक्षा और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग।

 

4- उत्तराखण्ड निकायों में कार्यरत प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षको को रिक्त स्थानो पर समायोजित किया जाये एवं लोक सेवा आयोग की पृधी से पर्यावरण पर्यवेक्षको के पदो को भर्ती समाप्त की जाये पर्यावरण मित्रो पर्यावरण पर्यवेक्षक के पद पर पदोउन्नत किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में 10 टायरा ट्रकों के संचालन पर भड़के कारोबारी, रणजीत रावत बोले—तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन।

5- मोहल्ला स्वच्छता समिति कर्मचारियों को पद मानते हुये उत्तराखण्ड के समस्त मोहल्ला स्वच्छता समिति कर्मचारियों को नियमित किया जाये।

 

6- मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणा 500/-रू0 प्रतिदिन का लाभ आउटसोर्सिग कर्मचारियों के प्रदेश की बहुत नगर निकायों में नहीं मिल रहा है, सभी निकायों को आदेशित किया जाये।

7- उत्तराखण्ड प्रदेश में 10,000 पर्यावरण मित्रों की नियमित भर्ती की जाये।