संपत्ति ना मिलने पर कलयुगी बेटो और बहू ने मानवता को किया शर्मसार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बालूघाट में कलयुगी बेटों ने अपनी मां को पीट- पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया और माँ के घर में जमकर तोड़ फोड़ की, वही  घायल महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर चोटों की वजह से मा की स्थिति गंभीर और चिंताजनक बताई जा रही है। बता दे कि पुत्रो को पिता की कमाई में हिस्सा नहीं मिलने से कलयुगी बेटे ने पीट- पीट कर मा को घायल कर दिया। मार पीट की वहज से महिला के घायल  हूई और उसको गंभीर चोट आई। वही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 100.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार।

 

 

 

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बालू घाट निवासी ईश्वर चंद्र यादव पिता ने अपने दोनों बेटे सुशील यादव चंदन यादव तथा बहु रुबी देवी सोनी देवी पर अपनी कमाई से हिस्सा नहीं देने पर अपनी पत्नी उम्र 56 वर्ष राजो देवी के साथ मारपीट तोड़ फोड़ का आरोप लगाया। और अपने दोनों पुत्रों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी राजो देवी बुरी तरह घायल हो गयी थी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  दुकान पर सामान लेने गई युवती से छेड़छाड़ का आरोप, जातिसूचक शब्द बोलने का भी दावा; रामनगर कोतवाली में FIR।

 

 

 

वहीं पिता ने बताया कि मेरे दोनों बेटे और बहु संपत्ति को लेकर हमेशा विवाद करते रहते हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने 29 जून को पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस घर पर भी आई और बिना कोई कार्रवाई करे वापस लौट गई। आज एक बार फिर उसके दोनों बेटों बहु ने संपत्ति को लेकर घर में बवाल किया और अपनी मां को पीटने लगे। जब मेरी पत्नी ने घर से बाहर जाकर अपनी जान बचानी चाही तो सभी ने उनको घसीटा और ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, रामनगर में 6 खाद्य नमूने सील।

ख़बर शेयर करें -
kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *