Awareness of Cleanliness युवाओं द्वारा भीमताल झील में स्वच्छता पर जागरूकता का संदेश दिया गया।

Awareness of Cleanliness

युवाओं द्वारा भीमताल झील में स्वच्छता पर जागरूकता का संदेश दिया गया।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

Awareness of Cleanliness – मानसून सीजन दौरान झील में समाये कूड़े-करकट, प्लास्टिक एवं तमाम गंदगी को साफ कर युवाओं ने दिया शहर वासियों एवं प्रशासन को स्वच्छता पर जागरूकता का संदेश भीमताल आज रविवार झील में मानसून सीजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह समाये एवं झील के किनारे फैले कूड़ा-करकट, प्लास्टिक, गंदगी, पन्निया, बोतल को उठाने का कार्य दर्जनों युवाओं ने हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में पूर्व की भांति सफाई एवं कूड़े का निस्तारण कर पर्यटन झील भीमताल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का शहर वासियों एवं प्रशासन को स्वच्छता पर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

 

Awareness of Cleanliness – जागरूकता का संदेश, टीम में सभी युवाओं ने झील मुहाने ड्रेन ए एवं बी, थाने समीप झील के किनारे 2 घंटा झील में आए कूड़े तमाम गंदगी को उठाकर कटटों में भर-भरकर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया और डेढ दर्जन कट्टा कूड़ा-प्लास्टिक झील से बाहर निकाला, झील प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र ब्रजवासी ने जिला प्रशासन और झील से जुड़े विभागों से झील की सफाई के लिए विशेष अनुरोध किया है साथ ही नगर की जनता एवं झील से जुड़े व्यवसाइयों से स्वच्छता बनाए रखने कि अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

Awareness of Cleanliness – फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ फरहा खान ने बताया की आगे भी सफाई अभियान समय-समय पर जागरूकता के लिए चलाया जाएगा। आज के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ फरहा खान, झील प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी, हर्षल कन्नौजिया, निधि जोशी, साराह खान, मानस जोशी, गोकुल सिंह, नीरज,जाहिद एवम अन्य युवाओं ने प्रतिभाग किया।