“Soon, Around 50 City Buses to Operate for Haldwani City and Nearby Areas, Offering Convenience to Commuters. Commissioner Deepak Rawat” हल्द्वानी शहर व आसपास के क्षेत्रों के लिए शीघ्र ही लगभग 50 सिटी बसें संचालित की जायेंगी। जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। आयुक्त दीपक रावत …

"Soon, Around 50 City Buses to Operate for Haldwani City and Nearby Areas, Offering Convenience to Commuters. Commissioner Deepak Rawat"

“Soon, Around 50 City Buses to Operate for Haldwani City and Nearby Areas, Offering Convenience to Commuters. Commissioner Deepak Rawat” हल्द्वानी शहर व आसपास के क्षेत्रों के लिए शीघ्र ही लगभग 50 सिटी बसें संचालित की जायेंगी। जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। आयुक्त दीपक रावत।

 

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

हल्द्वानी शहर व आसपास के क्षेत्रों के लिए शीघ्र ही लगभग 50 सिटी बसें संचालित की जायेंगी। जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सिटी बसों के लिए मार्गों का सर्वे कर लिया गया हैै। आयुक्त दीपक रावत कुमाऊ मण्डल सम्भागीय परिवहन विभाग की समीक्षा में आयुक्त रावत ने बताया कि सिटी बसें संचालित नहीं होने से आम आदमी को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उन्हांेने कहा एक व्यक्ति काठगोदाम से आम्रपाली जाता है तो उस व्यक्ति को तीन स्टापेज बदलने पडते है। सिटी बसों के संचालन होने से स्टापेज बदलने की समस्या का निराकरण साथ ही ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। आयुक्त ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी को निर्देश दिये कि शीघ्र ही सिटी बसों के मार्ग के रूटों पर बसें संचालित किये जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने बताया कि इसके पश्चात रूद्रपुर शहर में भी सिटी बसें रूटों पर चलाने हेतु सर्वे किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

 

 

 

आयुक्त को बैठक में सम्भागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि वाहन को निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर चलाना अथवा लाल बत्ती की अवहेलना करके आगे बढ़ना, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करना, मदिरा का सेवन कर वाहन चलाना, हैलमेट नही पहनने से वाहन चालक का लाईसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाती है। आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि वाहन चालक सडक सुरक्षा के मददेनजर नियमों का पालन करें जिससे दुर्घटना के साथ ही लाईसेंस निलंबन की कार्यवाही से बचा जा सके। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2022-23 में कुल 376 करोड राजस्व की आय कुमाऊ मण्डल से प्राप्त हुई है। आरटीओ हल्द्वानी ने बताया कि शहर में मोबाइल से बात करने पर 830 लोगों का एवं हैलमेट नही पहनने पर 8437 लोगों का चालान किया गया। आयुक्त ने आरटीओ हल्द्वानी एवं अल्मोडा को निर्देश दिये हैं कि जिन लोगों का चालान हुआ है अधिकांश लोगों द्वारा आतिथि तक चालान की राशि ससमय जमा नही की है ऐसे लोगों को नोटिस देने के निर्देश बैठक में दिये।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

 

 

 

उन्होंने कुमाऊं मण्डल के सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाए जिससे लोगों को वाहन चलाते वक्त जागरूक एवं दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों का चिन्हिकण कर दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके। उन्होंने बैठक में निर्देश दिये कि वाहन दुर्घटनाओं में मृत्यु एवं घायलों को प्राथमिकता से सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा शीघ्र दिलाया जाए ताकि उनके परिवारों ही आर्थिक मदद समय से मिल सके। श्री रावत ने कहा कि कुमाऊ मण्डल में जितने भी प्रदूषण केन्द्र संचालित है उनका नियमित मानिटरिंग की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

 

 

बैठक में आरटीओ अल्मोडा डा0 गुरदेव सिंह ने बताया कि बागेश्वर, रानीखेत में कार्यालय के लिए भूमि का चिन्हिकरण कर लिया गया है भूमि आवंटित होने पर कार्यालय के भवनों का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा अल्मोडा में 08 ई-रिक्शों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही आयुक्त ने बैठक में कर्मचारियों की स्थिति, कार्यालय के भवनों, राजस्व आय, दुर्घटना, लाईसंेस, प्राइवेज वाहनों का पंजीकरण आदि की समीक्षा की। बैठक में उपनिदेशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी, आरटीओ संदीप सैनी, डा0 गुरदेव सिह आदि उपस्थित थे।

—————
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184