बर्खास्त सफाई कर्मचारी, मेयर के घर आत्मदाह करने पहुंची।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – संपादक

हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़ी सफाई कर्मी ने आंदोलन के दौरान बर्खास्त किए जाने को लेकर जमकर हंगामा काटा। वह मेयर के आवास में आत्मदाह करने पहुंच गई। उधर मेयर के आवास में पहले से मौजूद पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में ले लिया है देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने चार माह पूर्व विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन के दौरान मारपीट के आरोप में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने आठ सफाई कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था। तब से ही यह सफाई कर्मी बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के बल पर लूट करने वाला 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार।

 

मंगलवार को बर्खास्त सफाई कर्मी अनीता बहाली की मांग को लेकर मेयर के आवास में पहुंच गई। उसने बहाली नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दे डाली। उधर आत्मदाह की सूचना में पूर्व में पहुंची पुलिस ने उसे घेर लिया। सफाई कर्मी ने मेयर पर कई आरोप लगाए। कहा कि मेयर एक ओर आचार संहिता में भी सफाई कर्मियों की भर्ती कर रहे हैं, वहीं बर्खास्त सफाई कर्मियों को बहाल नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में बड़ा हादसा: चलती बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *