तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी दो की मौके पर हुई मौत जबकि तीन घायल।

ख़बर शेयर करें -

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी दो की मौके पर हुई मौत जबकि तीन घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उन्नाव जिले में मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे  में जाकर पलट गई।  घटना में कार चालक सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।यहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित किया, जबकि तीन को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत की पहल से भूमि विवाद सुलझा, पीड़ित को मिले 15.50 लाख रुपये वापस।

 

 

गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए। लखनऊ के मोहल्ला शांति नगर निवासी रामबिलास यादव का पुत्र विपिन यादव (29) अपनी कार से निकले थे।उनके साथ, पड़ोसी रज्जनलाल के बेटे मोहित कुमार (28), यदुनाथ यादव के पुत्र विवेक कुमार (35), अंबिका यादव के पुत्र राजवीर (25) और लखनऊ के रुचिखंड निवासी सर्वेश यादव के पुत्र पंकज (20) के साथ गुरुवार रात करीब नौ बजे  घर में बिना बताए सभी निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की बाइक पर फर्राटा, कमर में तमंचा... पुलिस ने एक झटके में किया खेल खत्म।

 

 

 

कार विपिन यादव की थी और वही चला रहा था। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर कुदरा गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।

 

 

रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में मोहित उर्फ छोटू और विपिन यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई।वहीं, तीन दोस्त घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर मौरावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने विपिन और मोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीओ दीपक सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच जांच की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *