कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर फूंका केन्द्र सरकार का पुतला।

ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री की सुलगते मणिपुर पर चुप्पी से भड़की कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर फूंका केन्द्र सरकार का पुतला।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर। प्रधानमंत्री द्वारा मणिपुर हिंसा पर संसद में कोई जवाब न दिए जाने तथा लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को निलंबित किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रानीखेत रोड पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते केन्द्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर देहरादून ट्रैफिक सुधार मिशन तेज।

 

 

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी कार्यालय में इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत की अगुवाई में रानीखेत रोड पर जुलूस निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल अग्रवाल खुलासा ने कहा कि पूरा देश केन्द्र सरकार से मणिपुर पर जवाब मांग रहा है।

 

 

लेकिन सरकार ने इस पूरे सवाल पर चुप्पी साध रखी है। देश में महिलाओं की सुरक्षा को राम भरोसे छोड़कर सरकार का पूरा ध्यान विपक्षी नेताओं को सदन से बाहर रखने तथा उनके चरित्रहनन जैसी ओछी हरकत करने पर ही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार जा पुतला दहन करते हुए मणिपुर पर चुप्पी तोड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक—अर्ली वार्निंग सिस्टम, सेंसर नेटवर्क और जोखिम न्यूनीकरण योजनाओं को तेज करने के निर्देश

 

 

इस दौरान मालधन अध्यक्ष ओमप्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा जोशी, मालधन ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस पुष्पा देवी, सरिता टम्टा, उमाकांत ध्यानी, गिरधारीलाल, लीलाधर जोशी, कुबेर बिष्ट, सभासद मौ. अजमल, महेन्द्र आर्य, वीरेन्द्र तिवारी, जावेद खान, मोईन खान, प्रेम जैन, महेश पाण्डे, पुष्पा देवी, प्रताप रौतेला, कमल नेगी, सुरेश बिष्ट, बालिराम, महेंद्र सिंह, भास्कर चम्याल, सुमित तिवारी, कन्नू जोशी, कमल तिवारी, अपूर्व शाह, कुबेर कड़ाकोटी, चांद खान, महेन्द्र सिंह रावत, वीरेंद्र लटवाल, महेश पाण्डे, हरदीप सिंह, एन डी पंत, नवीन सनवाल, अंकुश अग्रवाल, धीरज मोलिखी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *