गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा।

ख़बर शेयर करें -

गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। संगठित अपराधों पर शिकंजा कसते हुए रामनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा उसे गुण्डा घोषित कर जिला बदर किए जाने की प्रक्रिया चल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  "विकास योजनाओं पर सांसद अजय भट्ट का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी"

 

 

 

पुलिस के अनुसार 2 जून 2026 को जिलाधिकारी नैनीताल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी की स्वीकृति के बाद कौशल चिलवाल, हर्षित कोहली, तनिश्क बोहरा और आकृत राघव के विरुद्ध एफआईआर संख्या 169/2026 के तहत धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

 

 

गिरोह के सरगना बताए जा रहे कौशल चिलवाल पुत्र राजेन्द्र चिलवाल निवासी इन्द्रा कॉलोनी, शांतिकुंज गली नंबर-2, रामनगर के खिलाफ थाना क्षेत्र में पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान से जनता तक पहुंच रहा प्रशासन: मुख्यमंत्री धामी।

 

 

 

पुलिस को 18 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रेलवे के खाली मैदान क्षेत्र चोरपानी में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर कौशल चिलवाल को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  230 करोड़ की परियोजना पर कमिश्नर का सख्त एक्शन... देरी हुई तो अफसर होंगे जिम्मेदार!"

 

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 


ख़बर शेयर करें -