दोस्तों के संग घूमने आया युवक गंगा में बहा, एसडीआरएफ ने गंगा में चलाया सर्च ऑपरेशन।

दोस्तों के संग घूमने आया युवक गंगा में बहा। एसडीआरएफ ने गंगा में चलाया सर्च ऑपरेशन।

 

अमित नौटियाल – संवाददाता

 

लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत नाव घाट पर दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा एक युवक उफनती गंगा में बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल नावघाट से लेकर बैराज जलाशय तक एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

लेकिन गंगा में बहे युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को भी दे दी है। गंगा में बहने वाले युवक की पहचान अरविंद शर्मा निवासी रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हुई है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि अरविंद शर्मा अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

 

इस दौरान सभी दोस्त नाव घाट पर नहाने के लिए पहुंच गए। उफनती गंगा का नजारा देखने के बावजूद सभी दोस्तों ने नहाने के दौरान एतिहात नही बरती। नतीजा यह हुआ कि अरविंद शर्मा तेज बहाव के साथ गंगा में बह गया। दोस्तों की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अरविंद शर्मा की तलाश गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाकर शुरू कर दी है।