दोस्तों के संग घूमने आया युवक गंगा में बहा, एसडीआरएफ ने गंगा में चलाया सर्च ऑपरेशन।

दोस्तों के संग घूमने आया युवक गंगा में बहा। एसडीआरएफ ने गंगा में चलाया सर्च ऑपरेशन।

 

अमित नौटियाल – संवाददाता

 

लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत नाव घाट पर दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा एक युवक उफनती गंगा में बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल नावघाट से लेकर बैराज जलाशय तक एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

 

 

लेकिन गंगा में बहे युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को भी दे दी है। गंगा में बहने वाले युवक की पहचान अरविंद शर्मा निवासी रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हुई है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि अरविंद शर्मा अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

 

इस दौरान सभी दोस्त नाव घाट पर नहाने के लिए पहुंच गए। उफनती गंगा का नजारा देखने के बावजूद सभी दोस्तों ने नहाने के दौरान एतिहात नही बरती। नतीजा यह हुआ कि अरविंद शर्मा तेज बहाव के साथ गंगा में बह गया। दोस्तों की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अरविंद शर्मा की तलाश गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाकर शुरू कर दी है।