मां,  बेटे और बेटी ने मिलकर पिता की कर दी हत्या, संस्कार से पहले खुला राज।

ख़बर शेयर करें -

मां,  बेटे और बेटी ने मिलकर पिता की कर दी हत्या, संस्कार से पहले खुला राज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

डूंगरपुर में मां-बेटे ने मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। उनके इस काम में विधवा बेटी और उसके प्रेमी भी साथ थे। हत्या के बाद चारों ने इस हत्या को हादसे बनाने की कोशिश की। लेकिन श्मशान घाट में मौके पर पहुंची पुलिस ने अर्थी से लाश उठवाकर हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की मौत एक्सीडेंट से नहीं बल्कि सिर में चोट लगने से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

 

परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम यात्रा निकाली गई और हेमंत जोशी की लाश को शमशान लाया गया। बेटा अपने पिता की लाश को मुखागिन देने ही वाला था कि अचानक पुलिस वहां आ पहुंची। पता चला कि हेमंत जोशी के सिर में डंडे से मारने के निशान हैं। लाश को मुर्दाघर पहुंचाया गया। जांच में सामने आया कि सिर में चोट लगने से मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, मिष्ठान प्रतिष्ठानों में हड़कंप 7 मिठाइयों के सैंपल सील।

 

 

 

पुलिस ने तुरंत हेमंत के बेटे मुकेश को धर लिया। उसने बताया कि विधवा बहन योगिता कुछ दिन से एक युवक के साथ प्रेम में थी। इसी बात को लेकर पिता ने आपत्ति की थी। मामला बढ़ा तो मुकेश, उसकी मां सुशीला, बहन योगिता और बहन के प्रेमी ने मिलकर हेमंत की हत्या की और लाश हाइवे पर फेंक दी। पुलिस ने अब इन्हें अरेस्ट कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *