ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा रुद्रपुर के नगर निगम हाल में आयोजित किया गया पुलिस वालिन्टियर्स व जनसंवाद कार्यक्रम।

ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा रुद्रपुर के नगर निगम हाल में आयोजित किया गया पुलिस वालिन्टियर्स व जनसंवाद कार्यक्रम।

 

 रोशनी पांडे  – सह संपादक

 

नए वालिन्टियर्स को किया गया पंजीकरण बेहतरीन कार्य करने वाले वालिन्टियर्स को किया गया सम्मानित को ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा रुद्रपुर के नगर निगम हाल में पुलिस वालिन्टियर्स व जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र डॉ. नीलेश आनन्द भरणें व मेयर रुद्रपुर मुख्य् अतिथि रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

 

इस अवसर पर जनपद में नए वॉलिंटियर्स का पंजीकरण किया गया जनपद में नए ट्रैफिक वॉलिंटियर्स,साइबर वॉलिंटियर्स,महिला वॉलिंटियर्स,डिजिटल वॉलिंटियर्स,सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स आदि के रूप में कार्य करेंगे इस संबंध में उनका जानकारी दी गई तथा आई कार्ड आदि प्रदान किए गए पूर्व से कार्यरत वॉलिंटियर्स में से महत्वपूर्ण कार्य करने वाले वॉलिंटियर्स को आईजी महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

 

इसी दौरान जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों द्वारा जनपद में विभिन्न समस्याओं की ओर पुलिस का ध्यान आकृष्ट किया गया जिस पर जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल संबंधित को निर्देशित कर उक्त के निराकरण हेतु कहा गया। अधिकतर समस्याएं स्कूली बच्चों ड्रग्स व ट्रैफिक को लेकर थी जिसके लिए वॉलिंटियर्स की सहयोगिता की सहभागिता हेतु शिक्षक द्वारा अधिक से अधिक वालंटियर को जोड़ने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

 

पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि पुलिस वॉलिन्टियर ऐसे स्थानों पर जहाँ पुलिस मौजूद नहीं, हो सकती है,पुलिस की THIRD EYE बनकर पुलिस की सहायता करते हैं। पुलिस वॉलिन्टियर व्यवस्था को पुनः सुदृढ़ करते हुए नए वॉलिन्टियर्स (जो पुलिस की सहायता के इच्छुक हैं) नियुक्त किए जायेंगे। तथा युवाओं व स्कूल कॉलेज के अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ा जायेगा। जनपद में वॉलिन्टियर्स के द्वारा किये जा रहे कार्यों को भी मॉनीटर किया जायेगा। अच्छे कार्यों हेतु वॉलिन्टियर्स को समय-समय पर सम्मानित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल! खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान

 

 

 

ट्रैफिक वॉलिन्टियर अपनी सुविधा व क्षमतानुसार, विकेन्ड पर अथवा पीक ऑवर में सहयोग दे सकते हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध  चन्द्रशेखर घोडके पुलिस अधीक्षक नगर  मनोज कत्याल,सि०ओ० सिटी अनुषा बडोला, सी ओ संचार रेबाधार मठपाल व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।