राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के द्वारा जन जागरूकता शिविर एवं स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया आयोजन। 

ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के द्वारा जन जागरूकता शिविर एवं स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया आयोजन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
बरेली 21 अगस्त, 2023ः मंडल चिकित्सालय, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर एवं राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के द्वारा जन जागरूकता शिविर एवं स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (नरवो), इज्जतनगर द्वारा संचालित रोड नंबर 4 पर स्थित गीतांजलि प्राइमरी स्कूल, इज्जतनगर में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नकल माफियाओं पर कड़ी नजर, परीक्षा केंद्रों पर रहेगी सख्त निगरानी।

 

 

 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ए.ए. खान ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं स्वास्थ्य जन जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर नरवो की उपाध्यक्ष श्रीमती वसुधा गुप्ता, गीतांजलि प्राइमरी स्कूल की इंचार्ज श्रीमती मरियम उमर खान, इंचार्ज, मेडिकल स्कूल कैंप श्रीमती अंशुमन चैहान एवं सचिव श्रीमती दिव्या यादव उपस्थित थीं।

 

 

 

चिकित्सा विशेषज्ञों में दंत चिकित्सक डा. अदिति सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डा. हीरा परवेज द्वारा लगभग 80 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दाँतों को स्वस्थ्य रखने एवं पूर्ण स्वस्थता के महत्व को रेखांकित किया।ं मुख्य नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती कल्पना पाठक ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

 

 

गीतांजलि प्राइमरी स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती जगदीश कौर ने स्कूली बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में रेलवे प्रशासन द्वारा उठाए गए सार्थक कदमों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य से उनके प्रदर्शन पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया मंदिर समिति पर करणी सेना का विस्फोट, SDM से कब्जा हटाने की मांग। 26 साल से कब्जे का आरोप, गर्जिया मंदिर समिति पर कर्णी सेना का हमला,  समिति पर कब्जे और वसूली के लगाए आरोप।

 

 

 

इस अवसर पर क्षय रोग के बारे में विस्तृत जानकारी देने के निमित्त एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें व्यवहारिक मद्द के साथ-साथ बच्चों को यह भी बताया गया कि क्षय रोग से कैसे बचा जा सकता है।