मिशन चंद्रयान की सफलता पर किया मिष्ठान वितरण।

मिशन चंद्रयान की सफलता पर किया मिष्ठान वितरण।

 

रामनगर। मिशन चंद्रयान की सफलता पर नगर वासियों ने उत्साहित होकर भारत माता की जय के नारे लगाए और मिष्ठान वितरण किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश रावत के नेतृत्व में लोगों ने इसरो द्वारा दिखाया जा रहा सीधा प्रसारण देखा और मिशन के तहत विक्रम लेंडर के सफलतापूर्वक चंद्रमा की धरती पर उतरने के पश्चात खुशी में मिष्ठान वितरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय संरक्षण से पहाड़ी खान-पान तक, कॉर्बेट लिट फेस्ट में गूंजा प्रकृति बचाने का संदेश दूसरे दिन पर्यावरण, जैव विविधता और स्थानीय संस्कृति पर हुआ मंथन, ‘Birds of Corbett’ पुस्तक का विमोचन।

 

 

इस दौरान गणेश रावत, पूर्व छात्र संघ सचिव राजेंद्र रावत, सहकारी समिति अध्यक्ष ब्रह्मदेव झा, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष आनंद कालाकोटी, दिलबर रावत, नीरज, पंकज नेगी, अमित नैनवाल, मनोज, दीपक रावत मोहित जोशी महेंद्र राणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। उन्होंने इसे भारतीय वैज्ञानिक प्रतिभा की विजय बताते हुए इसके लिए उन्हें बधाई दी।