सोलह सोमवार का व्रत रखने वाली महिला के पैर घंटों लिपटकर फन फैलाए बैठा रहा कोबरा, फिर हुआ चमत्कार..

सोलह सोमवार का व्रत रखने वाली महिला के पैर घंटों लिपटकर फन फैलाए बैठा रहा कोबरा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

प्रदेश के महोबा में सावन  महीने के अंतिम सोमवार को हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है. सोलह सोमवार का व्रत रखने वाली महिला के पैर में 3 घंटे तक सांप लिपटा रहा और महिला हाथ जोड़कर भगवान शंकर का स्मरण करती रही इस दौरान सांप ने महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जो पूरे गांव में चर्चा का विषय बना है. सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सपेरे को बुलाकर महिला की जान बचाई गई. सावन महीने की आखिरी सोमवार को यह दृश्य देख लोग हैरत में है कि कैसे एक महिला भगवान शंकर का स्मरण करते हुए जहरीले सांप से भी बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की हालत में बुलेट सवार का हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा; पुलिस ने बचाया।

 

 

मामला संगम तहसील क्षेत्र में आने वाले डहर्रा गांव का है. बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के देवीगंज गांव में रहने वाली मिथिलेश यादव रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके डहर्रा गांव आई हुई है. मिथिलेश सालों से सावन महीने के सभी सोमवार का व्रत रखती चली आ रही है और वर्तमान में भी वह भगवान शंकर के प्रति आस्था रखते हुए 16 सोमवार की व्रत रखती है. शायद यही 16 सोमवार का व्रत उसकी जिंदगी के लिए वरदान बना है।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

 

. बीती रात सोमवार के व्रत का प्रण लेकर मिथिलेश सो गई और सुबह 5:00 बजे जब उठी तो देखा उसके पैर पर काला सांप फन फैलाकर लिपटा हुआ है महिला अपने पैर पर काला सांप लिपटा देख डर गई. ऐसे में महिला ने सांप के सामने हाथ जोड़कर भगवान शंकर का स्मरण करना शुरू कर दिया. तीन घंटे तक सांप महिला के पैर में लिपटा रहा मगर बड़े ही ताज्जुब की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

 

कि सांप ने महिला कोई नुकसान नही पहुंचाया. सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसने सांप को भगाने की कोशिश की. वहीं कामयाब न होने पर गांव के सपेरे को बुलाया गया जिसने सांप को हटाया तब कहीं जाकर महिला की जान में जान आई. मिथलेश यादव का कहना है कि वो सावन महीने में सोमवार का व्रत रखती है, जिसमे उसकी बड़ी आस्था है. सांप के फन फैलाए रूप को देख वो डर गई लेकिन उसे अपनी आस्था पर विश्वास था और सांप ने उसे नहीं काटा।

kj
tara