आठवें राउंड में भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2177 मत से आगे निकली।

ख़बर शेयर करें -

आठवें राउंड में भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2177 मत से आगे निकली।

 

उधम सिंह राठौर प्रधान संपादक

 

बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार पर बढ़त बनाए हुए है। उम्मीद लगाई जा रही है कि दो बजे तक परिणाम सामने होंगे। इस सीट पर भाजपा से पार्वती दास तो कांग्रेस से बसंत कुमार समेत पांच प्रत्याशी मैदान में है। माना जा रहा है कि भाजपा, कांग्रेस में ही सीधी टक्कर है। चुनाव के परिणाम भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए काफी अहम है।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री।

 

 

55.44 प्रतिशत मतदान हुआ
बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बागेश्वर विधानसभा सीट पर 60.68 प्रतिशत मतदान हुआ था।

 

 

बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव का परिणाम आज शुक्रवार को आएगा मतगणना सुबह आठ बजे से डिग्री कॉलेज में 14 चरणों में होगी। इसके लिए 130 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश पर डीएम का बड़ा एक्शन, पौड़ी में हाई अलर्ट—हर विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश।

 

 

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। चार टेबल रिजर्व में लगाई हैं।

 

 

*8- उपचुनाव अपडेट*
पार्वती दास BJP – 20850
बसंत कुमार CONG – 18673
अर्जुन देव UKD – 520
भगवती प्रसाद SP – 394
भागवत कोहली UPP – 170
NOTA – 805
भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2177 मत से आगे निकली.

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन, दो घंटे में चला नैनीझील का बृहद सफाई अभियान।

 

राउंड सातवां
बीजेपी पार्वती दास 18299
कांग्रेस बसंत कुमार 16757
यूकेडी अर्जुन देव 457
एसपी भगवत प्रसाद 354
यूपीपी भागवत कोहली 148
नोटा 713
भाजपा मतों से आगे

भाजपा प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 1542 मत से आगे निकली।


ख़बर शेयर करें -