रामनगर पुलिस ने लापता महिला प्रोफेसर को पन्द्रह दिन में किया सकुशल बरामद।

रामनगर पुलिस ने लापता महिला प्रोफेसर को पन्द्रह दिन में किया सकुशल बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। लम्बी तलाश के बाद पुलिस की मेहनत रंग लाई ओर लापता चल रही डिग्री कालेज की लापता प्रोफेसर को मुरादाबाद जनपद के शिवमंदिर से पुलिस ने सकुशल बरामद कर ही लिया। बताते चले कि दो सितंबर नीलाम्बर पुनेठा निवासी भरतपुरी रामनगर जिला नैनीताल ने अपनी पुत्री ऋचा पुनेठा के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। ऋचा घर से डिग्री कालेज रामनगर डयुटी हेतु जाने की बात कहकर जाने तथा वापिस न आने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

उनकी की तलाश हेतु उपनिरिक्षक नीतू सिंह  कानि0 विपिन शर्मा , कानि0 संजय दोसाद को सम्मिलित करते हुए टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मोबाइल सर्विलांस , गुमशुदा के खातों की निगरानी, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु काफी प्रयास किये गये । इसी बीच ऋचा द्वारा काशीपुर क्षेत्र में ए टी एम से धनराशि निकासी की जानकारी प्राप्त हुयी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

 

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए गुमशुदा ऋचा पुनेठा उपरोक्त को ग्राम वीरपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद स्थित शिव मन्दिर से बरामद करते हुए, सकुशल उनके पिता नीलाम्बर पुनेठा उपरोक्त के सुपुर्द किया गया। ऋचा पुनेठा को सकुशल बरामद किए जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

kj
tara