महिला से किया दुष्कर्म, फिर पति-पत्नी दोनों को दिया जहर, दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

महिला से किया दुष्कर्म, फिर पति-पत्नी दोनों को दिया जहर, दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

बस्ती – जिले के रुधौली इलाके में गुरुवार रात महिला से दुष्कर्म के बाद  पति, पत्नी को जहर खिला दिया गया। पति की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी ने दोपहर में दम तोड़ दिया। महिला ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में दो लोगों का नाम लिया।  जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि जहर खिलाया गया या परिवार ने खुद खाया दुष्कर्म की पुष्टि भी तभी हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार।

 

 

शुक्रवार सुबह इस वारदात की जानकारी लोगों को हुई. इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों को सूचना दी गई. सभी को पास के ही अस्पताल ले जाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद पति-पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पति की उपचार के दौरान मौत हो गई. इसके बाद पत्नी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. दोपहर बाद महिला की भी मौत हो गई।  इससे पहले सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और महिला से घटना की बाबत जानकारी ली. महिला ने आदर्श सिंह और त्रिलोकी का नाम लेते हुए दुष्कर्म और पूरे परिवार को जहर देने की बात कही. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. इधर तीनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर है, बच्चों को रिश्तेदारों के संरक्षण में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस ने मात्र 08 घंटे में चोरी की वारदात का किया खुलासा, अभियुक्त चोरी के सामान सहित गिरफ्तार।

 

 

 

बच्चों ने पुलिस को बताया कि घर से कुछ दूर पर रहने वाले आरोपी उनकी मां के साथ छेड़छाड़ करते थे। उनके पिता ने इसका कई बार विरोध किया था. यह भी बताया कि जमीन विवाद को लेकर कुछ भूमाफिया से पिता की कहासुनी हो गई थी. इससे भी उसके पिता काफी परेशान रहते थे। आरोपियों ने जबरन मां-पिता को जहर खिला दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में स्पा सेंटरों पर छापा: 06 पर कार्रवाई, 01 सील

 

 

 

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी और पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति खरवार ने मौके पर पहुंचकर आदर्श सिंह और त्रिलोकी को को गिरफ्तार करवाया. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि बच्चों ने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले को सही रूप से बताया जा सकता है।