संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला पुलिस मौके पर पहुंची।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ कस्बा निवासी एक शख्स की लाश शनिवार की सुबह शिव मंदिर परिसर में पड़ी मिली। युवक का शव मिलते ही परिजन अजमतगढ़ चौकी पुलिस पर हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सीओ सौम्या सिंह व जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने व शव को पोस्टमर्टम के भेजने  में जुटी।

अजमतगढ़ कस्बा गुरू गोविंद नगर मुहल्ला निवासी फिरोज (42) का शव शनिवार की सुबह कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों के साथ ही काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। शव मिलने की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान परिजन अजमतगढ़ चौकी पुलिस पर युवक के हत्या का आरोप लगाने के साथ ही कार्रवाई की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ARTO का सघन चेकिंग अभियान, 15 वाहनों के चालान; बिना नंबर प्लेट वाहनों पर विशेष निगरानी।
इसके साथ ही परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम में भी नहीं ले जाने दिया। हंगामे की जानकारी होते ही सीओ सौम्या सिंह व जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों का कहना था कि शुक्रवार को अजमतगढ़ चौकी पुलिस फिरोज को किसी मामले में पकड़ कर ले गई थी। पुलिस मामले को खत्म कराने के लिए 50 हजार की डिमांड भी कर रही थी।

रात नौ बजे तक इस मुद्दे पर चौकी प्रभारी व परिजनों के बीच वार्ता भी हुई। सुबह फिरोज की लाश शिव मंदिर परिसर में पड़ी मिली। सीओ के समक्ष परिजनों ने अजमतगढ़ चौकी पुलिस पर कार्रवाई की मांगा किया। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम में ले जाने की बात कही। 10 बजे से हंगामा शुरू हुआ जो दो बजे तक जारी रहा। सीओ व जीयनपुर कोतवाली पुलिस परिजनों को शांत कराने व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद में जुटी नजर आयी।


ख़बर शेयर करें -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *