कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने 2013 से परेशान परिवार को दिलाया न्याय, भूमि के पैसे डकार चुके प्रॉपर्टी डीलर से पूरी रकम वापस लौटाई।

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने 2013 से परेशान परिवार को दिलाया न्याय भूमि के पैसे डकार चुके प्रॉपर्टी डीलर से पूरी रकम वापस लौटाई। 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

हल्द्वानी- विगत जनता दरबार की जनसुनवाई में आयुक्त ने फरियादी देवकी अधिकारी निवासी द्वाराहाट अल्मोडा व भूमि विक्रेता सतविंदर की समस्या के समाधान हेतु आज जनसुनवाई में बुलाया था। दोनों पक्षो को सुनने के पश्चात आयुक्त ने भूमि विक्रेता सतविंदर को एक सप्ताह के भीतर फरियादी को धनराशि का इंतजाम कर खाते में अंतरित करने को कहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले नगर पालिका का बड़ा एक्शन, नाले पर बना अवैध शौचालय ध्वस्त, 10 अतिक्रमण हटाए।

 

 

 

आयुक्त कार्यालय में आये भूमि विक्रेता द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा देवकी अधिकारी के खाते में 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए है। जिस पर 2013 से परेशान फरियादी देवकी अधिकारी ने आयुक्त का धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भू-जल संरक्षण पर बड़ा फोकस, मुख्य सचिव ने ग्राउंड वाटर रिचार्ज नीति बनाने के दिए निर्देश।

 

 

गौरतलब है कि देवकी अधिकारी निवासी द्वारहाट ने वर्ष 2013 में सतविन्दर सिंह से ग्राम जयनगर तहसील रूद्रपुर में 1800 वर्ग फीट भूमि 12 लाख रूपये में क्रय की थी तथा धनराशि खाते में जमा की गई थी। पिछले 10 वर्षों से विक्रेता न तो 12 लाख रूपये वापस कर रहा था ना ही भूमि पर कब्जा दे रहा था। उन्हांेने आयुक्त से 12 लाख की धनराशि वापस दिलाने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक की पुड़िया और शराब की पेटियां... पुलिस के शिकंजे में दो तस्कर।

 

———————————————-
जिला सूचना अधिकारी, (नैनीताल) । 05946-22018


ख़बर शेयर करें -