यात्री जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए इज्जतनगर मंडल पर पूर्व से चल रही 05062/05061 टनकपुर-मथुरा छावनी-टनकपुर विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का किया विस्तार।

ख़बर शेयर करें -

यात्री जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए इज्जतनगर मंडल पर पूर्व से चल रही 05062/05061 टनकपुर-मथुरा छावनी-टनकपुर विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का किया विस्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल

बरेली 29 सितम्बर, 2023ः यात्री जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए इज्जतनगर मंडल पर पूर्व से चल रही 05062/05061 टनकपुर-मथुरा छावनी-टनकपुर विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार किया गया है। जिसकी 1 अक्टूबर, 2023 से लागू होने वाली परिवर्तित समय-सारणी निम्नवत है:-

यह भी पढ़ें 👉  क्रॉप कटिंग प्रयोग बना बीमा क्लेम का आधार, किसानों को मिला जागरूकता का संदेश।

 

 

 

टनकपुर से चलने वाली 05062 टनकपुर-मथुरा छावनी विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जनवरी, 2024 तक कर दिया गया है। यह गाड़ी टनकपुर से 04.45 बजे, खटीमा से 5.10 बजे, पीलीभीत से 5.42 बजे, भोजीपुरा से 6.17 बजे, इज्जतनगर से 6.32 बजे, बरेली सिटी से 6.52 बजे, बरेली जंक्शन से 7.02 बजे, बदायूँ से 7.40 बजे, उझानी से 7.53 बजे, सोरोंशूकर क्षेत्र से 8.20 बजे, कासगंज से 9.00 बजे, सिकन्द्राराव से 9.22 बजे, हाथरस सिटी से 10.15 बजे प्रस्थान कर मथुरा छावनी 11.08 बजे पहुँचेगी

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री Narendra Modi का देहरादून दौरा, कॉरिडोर लोकार्पण, रोड शो में जनसैलाब, Pushkar Singh Dhami ने किया स्वागत।

 

 

– मथुरा छावनी से चलने वाली 05061 मथुरा छावनी-टनकपुर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जनवरी, 2024 तक कर दिया गया है। यह गाड़ी मथुरा छावनी से 16.55 बजे, हाथरस सिटी से 17.28 बजे, सिकन्द्राराव से 18.05 बजे, कासगंज से 18.30 बजे, सोरोंशूकर क्षेत्र से 18.55 बजे, उझानी से 19.22 बजे, बदायूँ से 19.35 बजे, बरेली जंक्शन से 20.11 बजे, बरेली सिटी से 20.30 बजे, इज्जतनगर से 20.45 बजे, भोजीपुरा से 21.03 बजे, पीलीभीत से 21.47 बजे, खटीमा से 22.30 बजे प्रस्थान कर टनकपुर 23.10 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश से चारधाम यात्रा-2026 का शुभारम्भ, सीएम धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी।

 

 

 

अवधिवर्द्धन के दौरान 05062/05061 गाड़ी का मथुरा छावनी पर यात्रा समाप्त/प्रारम्भ करेगी। ये गाड़ियाँ मथुरा छावनी एवं मथुरा जंक्शन के मध्य निरस्त रहेगीं। गाड़ियों का रेक संरचना पूर्ववत रहेगा।