भाई ने अपने भाई की उसके बच्चों के सामने गला रेतकर कर दी हत्या।

भाई ने अपने भाई की उसके बच्चों के सामने गला रेतकर कर दी हत्या।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपने भाई की उसके बच्चों के सामने गला रेतकर हत्या कर दी। अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर माई स्थान के पास भाई ने चार लोगों के साथ मिलकर भाई गनौर सहनी की हत्या कर दी। मृतक गनौर सहनी ठेला चलाकर और मजदूरी करके परिवार का पालन करता था। सहनी की हत्या बेटे और बेटी के आंखों के सामने अपराधियों ने की. अपराधियों ने जब हत्या की तब तीनों बच्चे अपने पिता के बगल में सोए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचा।

 

 

 

पिता की बेरहमी से हत्या होते देख बच्चे बुरी तरह डर गए और बेड पर से कूदकर शोर मचाते हुए भागे. वहीं हत्या कर भाग रहे बदमाशों को मृतक की मां ने भी देखा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गनौर अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था. उनकी पत्नी घटना के दिन ही मायके गई थी.ल। इसी बीच उसके घिघियाने की आवाज सुन कर उसका भतीजा बोविन कमरे की ओर गया वहां देखा कि गनौर का गला कटा हुआ है। वह छटपटा रहा है तब उसने बाहर आकर चिल्लाना शुरू कर दिया। बोविन की आवाज सुनकर जबतक लोग वहां पहुंचे उसने दम तोड़ दिया था। घटना के समय मृतक गनौर सहनी की पत्नी अपने मायके गयी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

इस हत्याकांड के बारे में बताया जा रहा है कि भाइयों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था. मृतक का भाई उसके हिस्से का जमीन जबरदस्ती बेचना चाह रहा था. जिसका विरोध मृतक गनौर सहनी करता था. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. इसके साथ ही जिस हथियार से हत्या की गई उसे भी कब्जे में ले लिया।

 

 

मृतक गनौर सहनी के परिजन ने आरोप लगाया है कि पिछले 1 साल से रवि सहनी से जमीन का विवाद चल रहा है. इसको लेकर रविवार की देर रात रवि सहनी ने कई लोगों ने साथ आकर घर में घुसकर हत्या कर दिया है. परिजनों ने बताया कि 15 धुर जमीन में से 9 धूर जमीन मृतक के भाई रवि सहनी ने शराब कारोबारी रवि सहनी के हाथों बेचा था. उसी का विवाद चल रहा था कई बार पहले भी रवि सहनी गनौर सहनी को धमकी दे चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी, फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाने वाला गिरफ्तार।

 

 

पूरे मामले पर अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया है आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।