सड़क दुर्घटना : एक युवक की मौत और तीनों युवकों के घायल होने की दुखद घटना”।

ख़बर शेयर करें -

सड़क दुर्घटना: एक युवक की मौत और तीनों युवकों के घायल होने की दुखद घटना”।

 

 

रोशनी पांडे –  प्रधान संपादक

 

दिनेशपुर। दो बाइक की जोरदार टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को गंभीर अवस्था मे बरेली रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात को मोदी कॉलोनी आनंदखेड़ा निवासी हरीश मंडल पुत्र तपन मंडल (23), कमल मंडल पुत्र विष्णु मंडल (22) बाइक संख्या यूके 06- क्यू 0073 पर मकरंदपुर से दुर्गापुर की ओर जा रहे थे। उधर बसंतीपुर निवासी युवक बिट्टू मंडल पुत्र बनोमाली (25) व गांव के ही शुभम मंडल पुत्र निखिल मंडल (24) दिनेशपुर से बाइक पर घर जा रहे थे। श्मशान घाट के पास दुर्गापुर चौराहे के पास दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार चारों युवक छिटककर सड़क पर गिरकर घायल हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद

 

 

घायलों की चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर आ गये। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन वहां पहुंच गये। निजी वाहनों से चारों को रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। बिट्टू की सिर मे गंभीर चोटे आई उसे रात को ही बरेली रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया प्रेसिडेंट कप 2026 सीजन-1 का शुभारंभ।

 

 

 

जबकि शुभम और कमल का इलाज रुद्रपुर के अलग अलग निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने हरीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव को परिजनों को सौंप दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस का बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन, बकरीद पर जिलेभर में अभेद्य सुरक्षा* *अराजकता फैलाने वालों पर रहेगी सख्त कार्यवाही, पुलिस का बढ़ाया मनोबल*