प्रचार-प्रसार के उपरांत कूलिंग ऑफ दिन एक्टिव हो जायेगा, समस्त पोलिंग स्टेशन के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू करने के साथ अक्षरतः अनुपालन करने के दिये निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल 11 फरवरी 2022 सयंुक्त मजिस्ट्रेट/ रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रतीक जैन ने शुक्रवार 11 फरवरी को पोलिंग पार्टीयों के साथ बैठक लेते हुए कहा कि 12 फरवरी दिन शनिवार की सांय 6 बजे तक ही प्रचार-प्रसार की अनुमति दी जायेगी। इसके उपरांत कूलिंग ऑफ दिन एक्टिव हो जायेगा एवं समस्त पोलिंग स्टेशन के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू करने के साथ अक्षरतः अनुपालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समस्त पार्टीयों को यह भी सूचित करते हुये कहा कि पोलिंग दिवस पर पोलिंग बूथ के 200 मीटर परिधि में अगर किसी भी तरह की प्रचार सामग्री पाई जाती है तो दण्डनीय अपराध माना जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वन पंचायतों के जरिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, ग्रीन इंडिया मिशन में सी-बकथोर्न पौधरोपण को प्राथमिकता।

 

श्री जैन द्वारा शुक्रवार को थर्ड रैण्डामाइजेशन कराया गया। पोलिंग पार्टी को मतदान करने हेतु कार्मिको को मतदान केन्द्र आवंटन कर दिये गये हैं। 14 फरवरी को सभी मतदाता प्रातः 8 बजे से सांय 6 बजे तक अपने मतदान केन्द्रों पर मतदान हेतु आ सकते है। उन्होंने कहा है कि नैनीताल नगर में तीन मॉडल बूथ बनाये जा रहे है जिसमें पहला एशडेल मल्लीताल, दूसरा शैले हॉल नैनीताल तीसरा लोनिवि डाक बंगला भवाली व दो सखी बूथ बनाये गये हैं जिनमें पहला सीआरएसटी मल्लीताल व दूसरा नर्सरी स्कूल मॉल रोड में स्थित है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

 

विधानसभा – 58 के अन्तर्गत समस्त मतदान कार्मिक की सुविधा हेतु डाकमत पत्र के केन्द्र एमबीपीजी हल्द्वानी में दिनांक 12 व 13 फरवरी को सुचारू रहेगा। समस्त मतदान अधिकारी/कर्मचारी उक्त केन्द्रों पर आकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान कर सकेंगे। 13 फरवरी को समस्त पोलिंग पार्टी एमबीपीजी कॉलेज में प्रातः 8 बजे से अपने-अपने मतदान केन्द्रों की ओर प्रस्थान करने के साथ उसी दिन मतदान केन्द्र स्थापित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्याभिषेक की खुशियों से वनवास के दुख तक, ढिकुली की रामलीला में भावनाओं का सैलाब।

 

श्री जैन ने बताया कि बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों लिए कूली व खच्चर की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा की जा रही है। समस्त मतदान केन्द्रों में रैम्प की सुविधा भी उलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पोलिंग स्टेशन पहुंचने के कई मार्ग अवरूद्व हुये हैं जिनकों सुचारू करने हेतु समस्त कार्यदायी संस्था नगरपालिका/लोनिवि/जिला पंचायत को निर्देशित कर दिया गया है। श्री जैन ने सभी मतदाओं से अपील है कि वे अपने-अपनेे मताधिकार का प्रयोग शतप्रतिशत अवश्य करें।