नोट बांटती नजर आई भाजपा महिला कार्यकर्ता। मामले का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर – विधायक की कुर्सी पाने के खातिर रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने साम दाम दण्ड भेद की राजनीति शुरू कर दी है। मतदाताओं को खुलेआम भाजपा कार्यकर्ता नोट बांटते हुए नजर आ रहे हैं। बीते रोज भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने नगर के मुख्य बाजार में जनसंपर्क अभियान किया।इस दौरान नगर की पंजाबी मार्केट में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता वहां मौजूद अन्य महिलाओं को खुलेआम नोट बांटती नजर आ रही है। इस मामले का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद राजनीतिक में भूचाल आ गया।

 

इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा नगर की रम्पुरा बस्ती में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत उनके साथ एक भाजपाई लोगों को नोट बांटते हुए नजर आया था। विधायक बनने की होड़ में भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने जमकर आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। शिव अरोरा अपने धनबल की राजनीति के सहारे अपनी नैया पार लगाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन नोट बांटने के मामले में शिव अरोरा खुद ही अपने जाल में फंसते नजर आ रहे हैं। आम जनता भी उनके इस कार्य की कड़े शब्दों में निन्दा कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों पर न दें ध्यान! बाबा के दरबार में आज 20,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन स्थानीय जनता और होटल बुकिंग वालों को कोई रोक-टोक नहीं, शटल सेवा चल रही है लगातार — SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी 

 

मतदाताओं का कहना है कि इस तरह भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा चुनाव नहीं जीत सकते हैं। समाजसेवी मृदुल कीर्ति का कहना है कि भाजपा ने हमेशा धनबल और हिंदूत्व को लेकर चुनाव लडा है। लेकिन लोगों को नोट देकर भीड जुटाना संविधान का हनन है। हैरानी इस बात की है कि निर्वाचन विभाग भी उनकी इस हरकत पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है।आम जनता ने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। वही भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जो व्यक्ति धनबल के दम टिकट लाया, और अपने चुनावी जनसंपर्क में खुलेआम नोट बाट रहा है, उससे एहसास हो गया है कि वह चुनाव से बाहर हो गया है।

 

उन्होंने फिर एक बार कहा कि जो व्यक्ति छल कपट से टिकट हासिल कर सकता है, उससे जनता बेहतर सबक सिखाने का काम करेगी। उनके अलावा किसान नेता चौधरी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि भाजपा खुलेआम नोट बाट रहीं हैं और निर्वाचन विभाग इस मामले से अनजान बना बैठा है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने का दावा करने वाले निर्वाचन विभाग को भाजपा के प्रत्याशी शिव अरोरा पर नकेल कसानी चाहिए। उन्होंने कहा कि धनबल और झल कपट से कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा औंधे मुंह गिरगे। उन्होंने कहा कि जनता समझदार है वह जानती है कि जो व्यक्ति धनबल के सहारे भीड जुटकर खुद के पक्ष में माहौल बना रहा है, उसे किस तरह जवाब देना है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयी आपदाओं के दीर्घकालिक समाधान पर मंथन, आरएस टोलिया अकादमी में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू।

 

उनके अलावा फल विक्रेता जयसूर्या का कहना है कि चुनाव जीतने के लिए यह लोग जमकर पैसा बांटने का काम करते हैं। और जीतने के बाद विकास कार्यों के लिए आए धन का दुरुपयोग कर आम जनता को पांच सालों तक खून के आंसू रुलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार परिवर्तन होगा। उनके अलावा 48 वर्षीय नर सिंह ने कहा कि जो लोग पैसे का सहारा लेकर चुनाव जीतने का प्रयास करते हैं, उन्हें जनता वोट न करें। क्योंकि यह लोग जनता के लिए कुछ नहीं करने वाले हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यह लोग पहले चुनावी खर्च पूरा करेंगे, और छोटी मोटी नालियां बनाकर विकास का दावा करेंगे। हमें एक ऐसे विधायक का चयन करना चाहिए जो जनता के बीच जाकर उसकी जटिल समस्याओं से अवगत हो, और समय से उनका निस्तारण करें।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मुख्यमंत्री धामी की “प्रगति पथ यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

 

 

धनबल पर वोट खरीदने वाले का बहिष्कार होना चाहिए। नहीं चल रही मोदी लहर कांग्रेस नेता विजय गोयल का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने चुनावी प्रचार के अंतिम दिन पीएम मोदी की रैली को संचालित किया है। उन्हें डर है कि वह चुनाव हार रहें हैं। इसलिए उन्होंने नया पैंतरा इस्तेमाल किया है। लेकिन इस समय मोदी लहर का खत्मा हो चुका है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मोदी से खफा किसान उनके हर दौरे का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी का अहंकार उन्हें ले डूबेगा।‌


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *