अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने की आत्महत्या।

ख़बर शेयर करें -

अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने की आत्महत्या।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: 22 अक्तूबर को अलीगढ़ महानगर के सारसौल क्षेत्र के बन्नादेवी कांशीराम आवासीय परिसर में एक युवक ने झूलकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक अज्ञात है, और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच जारी है बताया गया है कि 22 वर्षीय अमन मलिक घर में अकेला था। मां किसी काम से प्रयागराज गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले नगर पालिका का बड़ा एक्शन, नाले पर बना अवैध शौचालय ध्वस्त, 10 अतिक्रमण हटाए।

 

 

तभी उसने खुद को फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में पड़ोसियों की नजर जब पड़ी तो वे दंग रह गए। शोर पर वहां भीड़ जमा हो गई और खबर देकर पुलिस बुला ली गई।

यह भी पढ़ें 👉   रामनगर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को दबोचा, 7.34 ग्राम स्मैक और बाइक बरामद।

 

 

पुलिस ने दरवाजा तोडक़र शव निकाला और मां को खबर दी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मां का इंतजार है। पुलिस के अनुसार अभी वजह साफ नहीं है

यह भी पढ़ें 👉  शातिर की चाल हुई फेल, पुलिस ने चोरी की स्कूटी समेत दबोचा।

ख़बर शेयर करें -