पत्नी ने पति को पलंग से बांधकर पीटा, मासूम बेटे के सामने हुई मौत।

ख़बर शेयर करें -

पत्नी ने पति को पलंग से बांधकर पीटा, मासूम बेटे के सामने हुई मौत।

 

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

बिलारी कोतवाली क्षेत्र के कनोबी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें नेपाल सिंह नामक व्यक्ति की पत्नी विनीता ने उसे कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, नेपाल सिंह की पत्नी ने उसे चारपाई से बांधकर डंडों से पीटा, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के वक्त घर पर नेपाल सिंह, उनकी पत्नी विनीता, और उनका 6 साल का बेटा सचिन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  "लूट की स्क्रिप्ट लिखी, पुलिस ने क्लाइमेक्स बदल दिया! 24 घंटे में दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और बाइक बरामद"

 

 

घटना की सूचना नेपाल सिंह के ससुर देशराज सिंह ने पुलिस को दी, जब विनीता ने उन्हें बताया कि उनके पति की तबीयत खराब है। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। नेपाल सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर पड़ा हुआ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  19 दिन की जंग रंग लाई! झुका प्रशासन, जस्सागांजा के आंदोलन की बड़ी जीत।

 

 

पुलिस ने विनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि नेपाल सिंह नशे का आदी था और इस वजह से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होते रहते थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

ख़बर शेयर करें -