10वीं का छात्र स्कूल के टूर के साथ घूमने  गया, गंगा में बह गया, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जूटी।

10वीं का छात्र स्कूल के टूर के साथ घूमने  गया, गंगा में बह गया, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जूटी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

ऋषिकेश – लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत फूल चट्टी आश्रम के निकट नहाने के दौरान कक्षा 10 का एक छात्र गंगा में बह गया। छात्र की तलाश पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चला कर शुरू कर दी है। फिलहाल छात्र का कुछ पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

 

 

साकिब तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। इसरार की तीन बेटियां 10 वर्षीया उजैफा खातून आठ वर्षीया जैनब हुदा व छह वर्षीया शानिया हयात हैं। साकिब तीनों से बड़ा था। इसरार अहमद हलौरा गांव में ही मदरसा आधुनिकीकरण के तहत शिक्षक हैं। प्रधान इंद्रजीत साहू ऋषिकेश के पल-पल की अपडेट लेकर परिवार वालों को जानकारी देने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्थापना दिवस पर रामनगर में भावुक पल, आंदोलनकारियों और वरिष्ठजनों को किया सम्मानित।

 

 

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से 60 छात्रों का दल लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह घूमने के लिए पहुंचा। इस दौरान सभी छात्र फूल चट्टी आश्रम के निकट गंगा किनारे घूमने चले गए। मौके पर 15 वर्षीय साकिब नाम का कक्षा 10 में पढ़ने वाला छात्र नहाने के दौरान अचानक गंगा में बह गया। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर आई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

 

 

 

फिलहाल एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु कर दिया है। लेकिन साकिब का गंगा में कुछ पता नहीं चला है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द से जल्द साकिब को तलाशा जा सके इसके लिए तेजी से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।