कुएं में मिला किशोरी का शत-विक्षत शव।

ख़बर शेयर करें -

कुएं में मिला किशोरी का शत-विक्षत शव।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

सदर कोतवाली के तेजवापुर गांव की घटना, मां ने 15 दिन पहले अपहरण का दर्ज कराया मुकदमा नारा। मंझनपुर कोतवाली के तेजवापुर गांव में बस्ती से बाहर एक कुएं में किशोरी का शत-विक्षत शव मिला। किशोरी के अपहरण का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। किशोरी की बहन ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एंटी-सबोटाज चेकिंग तेज, सीसीटीवी ग्रिड और सुरक्षा ऑडिट के दिए सख्त निर्देश।

 

 

कैनी मजरा तेजवापुर गांव के बाहर बुधवार सुबह कुएं में एक किशोरी का शव कंकाल के रूप में मिला। कुएं से बदबू आने की आशंका पर लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो पहचान सावित्री (15) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची मृतका की बहन ने कपड़े के आधार पर शव की शिनाख्त की। बताया कि उसकी बहन 15 दिन पहले घर से लापता हो गई थी। घरवालों ने अभय सिंह के खिलाफ सावित्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। आशंका जाहिर की जा रही है कि सावित्री की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की खेप लेकर घूम रहे थे तस्कर, चेकिंग में खुला राज, अल्टो कार से चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार।

 

 

इस बारे इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लड़की की मां ने 15 दिन पहले बेटी को अगवा करने के बारे अभय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शव काफी सड़ चुका है, कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।