दहेज के लालची बेड़ियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय — सह सम्पादक

रुद्रपुर – जिले में लगातार दहेज प्रथा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता को उसकी के पति ने मौत के घाट उतार दिया, और नाटकीय ढंग से पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस थाने जा पहुंचा था।अब फिर दहेज़ उत्पीडन के एक मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित युवती ने ससुरालियों पर दहेज में लग्ज़री कार व पांच लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। वही पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.29 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

रुद्रपुर की आदर्श कालोनी निवासी साजिद खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने पुत्री का विवाह 19 नवंबर 2020 को मुस्लिम रिती रिवाज के मुताबिक भूत बंगला निवासी आलम के साथ किया था। विवाह में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। विवाह के कुछ दिनों उसका पति और ससुराल पक्ष उसको दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। वही उन्होंने स्विफ्ट डिजायर कार और पांच लाख रुपए की नकदी की मांग करते हुए उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उनकी बेटी ने इंकार किया तो उनकी बेटी को मारपीटा गया। वही दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। वही पति और ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

 

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसके घर आकर मारपीट की और तलाक़ देकर दुसरा विवाह करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में मोहम्मद आलम, अतीक, सुरैया, शनारा और शाने आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशामुक्ति अभियान, स्कूली बच्चों को किया जागरूक।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *