टायर फटने के बाद डिवाइडर और डंपर से टकराई अर्टिगा, 8 लोगों की मौत।”

टायर फटने के बाद डिवाइडर और डंपर से टकराई अर्टिगा, 8 लोगों की मौत।

 

 उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

 

बरेली में भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात हादसा हो गया। बरेली से बहेड़ी की ओर जा रही अर्टिगा कार टायर फटने के बाद डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर से आ रहे डंपर में जा घुसी। धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लगने से कार सवार सभी आठ लोग जिंदा जलकर मर गए। सूचना के बाद मौके पर एसएसपी पहुंचे, फायर टीम ने बमुश्किल आग बुझाकर वाहनों को हटाया।”बहेड़ी निवासी सुमित गुप्ता की अर्टिगा कार बुकिंग में चलती है। बताते हैं कि बहेड़ी के नरायण नगला निवासी फुरकान ने बरेली के लिए कार की बुकिंग कराई थी। बहेड़ी के गांव जाम निवासी उवैस की बरात बरेली के फहम लॉन में आई थी। इसी बरात में आने के लिए कार बुक कराई गई थी। बरात से लौटकर रात पौने 11 बजे ये लोग वापस बहेड़ी लौट रहे थे। बताते हैं कि भोजीपुरा थाने से करीब सवा किमी बहेड़ी दिशा मे दभौरा गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक डकैत को कानून के कटघरे तक पहुंचाएंगे — SSP डॉ0 मंजूनाथ टीसी की कुशल रणनीति का असर, आज 02 डकैत, 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद, वरना कर जप्त, अब तक मास्टरमाइंड सहित 08 डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

 

इससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर को फांदकर दूसरी दिशा में चली गई।कार सामने से आ रहे डंपर में जाकर टकरा गई। जोरदार आवाज के साथ कार में आग लग गई। कार को डंपर करीब 25 मीटर घसीटता हुआ ले गया। इससे डंपर के अगले हिस्से में भी आग लग गई। डंपर के ड्राइवर और हेल्पर घबराहट में कूदकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  “चोरी के सोने से गाड़ी खरीदने का था प्लान, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया फेल”

दूसरे वाहनों से जा रहे लोगों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे में दमकल पहुंची। सूचना पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा के साथ ही सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा मौके पर पहुंचे। मुश्किल से आग पर काबू किया गया।
सभी कार सवारों के जल जाने की स्थिति में लोगों की संख्या और पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में पता चला कि भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है।
kj
tara