बेरोज़गारी और मायके में पति की नौकरी छूटने के बाद, महिला बनी चोरनी: तीन घरों की चोरी का आरोप, पुलिस ने किया” गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

बेरोज़गारी और मायके में पति की नौकरी छूटने के बाद, महिला बनी चोरनी: तीन घरों की चोरी का आरोप, पुलिस ने किया” गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

पति की नौकरी छूटने के बाद एक औरत चोरनी बन गई। महिला ने बड़े शातिर तरीके से ऐसे घरों को चोरी के लिए चुना है, जहां के लोग सुबह खेती करने के लिए निकल जाते हैं और शाम को देर से घर लौटते हैं। महिला ऐसे बंद पड़े घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

 

महिला ने जनपद टिहरी के चंबा थाना क्षेत्र में एक के बाद एक तीन चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीनों ही वारदातों में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

 

 

कड़ी मशक्कत के बाद थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा एसएसपी नवनीत सिंह ने किया। एसएसपी ने बताया कि इन सभी चोरी की घटनाओं में महिला का पति शामिल नहीं है। लेकिन वह महिला जो भी चोरी का माल लाती थी उसको डोईवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत किराए के कमरे में संभालता है। महिला का पति फिलहाल फरार चल रहा है और महिला पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल पहुंचा दिया गया है।