लगातार बढ़ती शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित। 

लगातार बढ़ती शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित।

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार घने कोहरे की सम्भावना को देखते हुये मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी, लालकुआ, कालाढूगी एवं रामनगर के स्कूलों में 19 जनवरी को अवकाश रहेगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट अपर जिला मजिस्टेªट पी.आर. चौहान ने बताया कि भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में 19 जनवरी (शुक्रवार) को शीतलहर एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

साथ ही वर्तमान में जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।

लगातार बढ़ती शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित। 

अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 19 जनवरी (शुक्रवार) को जनपद के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।