मौत के मुंह से खींच लाए जवान! गहरी खाई में गिरे युवक का साहसिक रेस्क्यू।

मौत के मुंह से खींच लाए जवान! गहरी खाई में गिरे युवक का साहसिक रेस्क्यू।
ख़बर शेयर करें -

मौत के मुंह से खींच लाए जवान! गहरी खाई में गिरे युवक का साहसिक रेस्क्यू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई और साहस का परिचय देते हुए डीएसबी परिसर के पास गहरी खाई में गिरे एक युवक का सकुशल रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली। पुलिस और फायर कर्मियों की इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि डीएसबी परिसर के समीप एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाली मल्लीताल दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में मल्लीताल पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  वन महोत्सव में हरियाली का संदेश, वन गुज्जरों को मिली कानूनी अधिकारों की जानकारी।

 

 

 

गहरी खाई, अंधेरे और दुर्गम रास्तों के बावजूद टीम ने रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जांच में पता चला कि युवक अत्यधिक शराब के नशे में था, जिसके चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों से लेकर फरार वारंटियों तक, नैनीताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन।

 

 

 

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान हेरमन ठिठियो (35 वर्ष) पुत्र अंतोनिस ठिठियो, निवासी डुम्बरपाठ, गुरदरी, जिला गुमला (झारखंड) के रूप में हुई। वह पिछले कुछ वर्षों से तल्लीताल क्षेत्र के लोकभवन तिराहे स्थित एक चर्च में कार्यरत है।

रेस्क्यू के बाद युवक को तत्काल पुलिस वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। उपचार के बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की सफारी पर नया विवाद, करंट परमिट खत्म करने की तैयारी के खिलाफ जिप्सी स्वामियों का बड़ा ऐलान।

 

 

 

इस सफल रेस्क्यू अभियान में प्रभारी कोतवाली मल्लीताल दिनेश चंद्र जोशी, कांस्टेबल अरविंद चंद, शाहिद, चीता मोबाइल के कांस्टेबल सुखदेव, कांस्टेबल विजेंद्र धामी तथा मल्लीताल फायर स्टेशन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्थानीय नागरिकों और प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित, साहसिक एवं मानवीय कार्रवाई की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समय पर किया गया जीवनरक्षक अभियान बताया।


ख़बर शेयर करें -