ट्रैक्टर ट्रॉली के गिरने से 20 से अधिक लोगों की मौत, गंभीर घायलों का इलाज जारी”

ख़बर शेयर करें -

ट्रैक्टर ट्रॉली के गिरने से 20 से अधिक लोगों की मौत, गंभीर घायलों का इलाज जारी”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

कासगंज, उत्तर प्रदेश: आज सुबह पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली का एक भारी हादसा हुआ है, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी तालाब में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें आठ महिलाएं और साथ ही बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  💥 रामनगर में ‘गैस माफिया’ का भंडाफोड़: 34 सिलेंडर के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार।

 

 

हादसे के बाद तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें ज्यादातर लोगों ने दर्दनाक स्थिति में दम तोड़ दिया। मौके पर बड़ा हड़ताल, राहत और बचाव का कार्य जारी है।

 

 

जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची है और गंभीर घायलों का इलाज शुरू हो गया है। परिवारों में चीत्कार मची हुई है और राज्य सरकार ने घायलों के लिए मुआवजा घोषित किया है।मृतकों में एक एक परिवार के कई कई लोग शामिल हैं। प्रशासन के द्वारा अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सात बच्चे और आठ महिला पटियाली के सीएचसी पर मृतक घोषित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  🙏🏼 *परिजनों का अटूट विश्वास और पुलिस का अभेद्य सुरक्षा चक्र:* 🚨 *एसएसपी मंजुनाथ के सटीक निर्णय से मात्र 5 घंटे में 50 से अधिक CCTV छानकर दिल्ली में ट्रेस हुई लापता बालिका*

 

 

 

इसके साथ ही पांच और को मृत घोषित कर दिया गया। एंबुलेंस से जो अन्य घायल जिला अस्पताल लाए गए हैं उनका परीक्षण चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थिति अधिक गंभीर है।