दो जिलाबदर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

नाजिम कुरैशी – संंवाददाता

रामनगर – पुलिस के द्वारा दो आरोपियों के क्रिमिनल इतिहास को देखते हुए दोनों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त दोनों को जिलाबदर की कार्रवाई की गई थी। लेकिन दोनों आरोपी रामनगर में घूमते हुए पाये गये। जिसमें पहला परवेज और दूसरा सानू आरोपी था। दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

वही पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि सानू एवं परवेज जिनके विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त दोनों को जिलाबदर करने की कार्रवाई की गई थी। जिसमें सानू के घर में होने की सूचना प्राप्त हुई जिसमें पुलिस बल को उसके घर पर दबिश देने पर उसको गिरफ्तार किया गया, उसके कब्जे से अवैध गांजा भी बरामद हुआ है। दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। और पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से राहत दिलाएगा सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *