पिकअप और ई-रिक्शा की जबरदस्त टक्कर, मासूम छात्रा समेत दो की मौत, पांच घायल।

ख़बर शेयर करें -

पिकअप और ई-रिक्शा की जबरदस्त टक्कर, मासूम छात्रा समेत दो की मौत, पांच घायल।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

शाहपुर-भौराकलां मार्ग पर गांव बसीकलां में स्थित एक भट्टे के पास दिन निकलते ही सड़क हादसा हो गया। गांव आदमपुर से छात्राएं और अन्य ग्रामीण ई-रिक्शा में सवार होकर शाहपुर जा रहे थे। शाहपुर की ओर से आ रहे एक पिकअप ने बसीकलां में ईंट भट्टे के पास मोड पर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

 

 

हादसे में आदमपुर निवासी नाजिम (28) और छात्रा वंशिका (5) की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा ई-रिक्शा चालक तहसीम, छात्रा वर्णिका वैदिका (8), सना (7), जैनब और अलीना घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, ₹4.50 लाख के सोने के आभूषण बरामद।

 

 

 

चालक तहसीम, छात्रा वैदिका और सना की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार ब्रिजेश कुमार और शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा त्यागपत्र।

ख़बर शेयर करें -