होली के दिन भीषण सड़क हादसा,  हादसे में कुल चार लोगों की मौत।

होली के दिन भीषण सड़क हादसा,  हादसे में कुल चार लोगों की मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को होली के दिन भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। घटना देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हादसा जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा राधाकुंड रोड पर हुआ। यहां मघेरे स्थित हनुमान मंदिर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

 

बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही गांव को निवासी थे। वह गांव से होली खेलने के लिए निकले थे। मौत की खबर सुनकर घरों में चीख पुकार मच गई। पर्व का हर्षोल्लास मातम में बदल गया। इस स्थान पर झांसी निवासी एक व्यक्ति की भी सड़क हादसे में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया थाना क्षेत्र के तोष गांव निवासी हेमंत (25 वर्ष) पुत्र बिरजा ठाकुर, हुकुम सिंह (36 वर्ष) पुत्र मेघश्याम ठाकुर व महेश (25 वर्ष) पुत्र बल्लभ पंडित एक ही बाइक पर होली खेलने के लिए निकले थे। शाम करीब चार बजे हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही कार से टकरा गए।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

 

मौके पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई। वहीं कार सवार लोग घायल हो गए। इसके अलावा झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के गांधीगंज निवासी चंद्रभान कुशवाह (46 वर्ष) पुत्र बालमुकुंद की भी वहीं पर एक हादसे में मौत हो गई। चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

kj
tara