“मुख्यमंत्री धामी के साथ अजय भट्ट के नामांकन में पहुँचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा”

ख़बर शेयर करें -

“मुख्यमंत्री धामी के साथ अजय भट्ट के नामांकन में पहुँचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

आज 27 मार्च 2024 को लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन का आंखरी दिन है वहीं नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी अजय भट्ट ने भी अपना नामांकन किया। अजय भट्ट के नामांकन में मुख्यमंत्री धामी सहित कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक नैनीताल सरिता आर्य और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा रहे।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*

 

 

नामांकन में आए मुख्यमंत्री धामी ने कहा बीजेपी पांचो सीटों पर हर सीट में 5 लाख से ज्यादा वोटो से जीत दर्ज करेगी वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कांग्रेस में आज टिकट लेने वालों का अकाल पड़ा है।यही वजह है की कांग्रेस को आज प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। और ये दिखाता है की देश में जनता का मन फिर एक बार बीजेपी को प्रचंड बहुमत देकर प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा बीजेपी उत्तराखंड की पांचो सीटें प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी।