निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हेतु NAINITAL POLICE का सघन वाहन चैकिंग अभियान लगातार है जारी

निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हेतु NAINITAL POLICE का सघन वाहन चैकिंग अभियान लगातार है जारी

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

लालकुआं पुलिस व SST टीम ने किया वाहन चैकिंग के दौरान 95,500 रुपये किये बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

 

आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।

 

इसी क्रम में  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना लालकुआं क्षेत्रान्तर्गत सुभाषनगर बैरियर पर SST टीम व थाना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन संख्या DL3CCM 6036 वाहन स्वामी निरंजन कुमार सिन्हा पुत्र अनिल कुमार निवासी दिल्ली के कब्जे से कुल 95,500/- रुपये बरामद किये गए।
वाहन स्वामी निरंजन कुमार सिन्हा से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 दीपक बिष्ट
2-का0 खीम सिंह
3-का0 प्रहलाद सिंह
SST टीम-
1- श्री देवेंद्र प्रसाद प्रभारी SST टीम
2- हे0का0 त्रिलोक सिंह रौतेला
3- हो0गा0 बृजेश कुमार
4- फारेस्ट गार्ड सुरेश
5- फारेस्ट गार्ड गीता