Drug Free Devbhoomi” अभियान: रामनगर में गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा।

“Drug Free Devbhoomi” अभियान: रामनगर में गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “Drug Free Devbhoomi” कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक महोदय हल्द्वानी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी महोदय रामनगर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गौशाला से गर्जिया धाम और दिव्यांग विद्यालय तक पहुंची सेवा, इंदर रावत ने मनाया धामी का जन्मदिन।

थाना कोतवाली रामनगर पुलिस टीम ने अभियुक्त हितेश सिंह उर्फ भूरी पुत्र जिगेन्द्र निवासी लूटाबड़, रामनगर (जिला नैनीताल) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पूर्व में थाना हाजा पर पंजीकृत एफआईआर संख्या 239/25, धारा 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

गहन पूछताछ में अभियुक्त ने गौजानी कब्रिस्तान नाले के पास गांजा छिपाने की बात स्वीकार की। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके से कुल 4.70 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामदगी के आधार पर एफआईआर संख्या 335/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का जनजागरण, शासनादेश नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन।

पुलिस टीम

  • उ0नि0 जोगा सिंह

  • का0/सीपी विपिन शर्मा

  • हे0का0/सीपी बृजमोहन बहुगुणा

  • का0/एपी शुभम शर्मा