नैनीताल पुलिस की पैनी नजर, चोरी की योजना बनाते 02 युवक हुए गिरफ्तार, कब्जे से औजार बरामद।

नैनीताल पुलिस की पैनी नजर, चोरी की योजना बनाते 02 युवक हुए गिरफ्तार, कब्जे से औजार बरामद।

 

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने एवं अराजकतत्वों पर सतर्क नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश पर श्री प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में श्री उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी की पुलिस टीम द्वारा लगातार सघन अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ ने ग्राउंड जीरो से लिया बड़ा, पहले सुरक्षित वापसी, फिर पहाड़ की चढ़ाई, कल रविवार के लिए One Way ट्रैफिक प्लान, शाम 06 घंटे पहाड़ों की ओर ट्रैफिक बन्द, हल्द्वानी वापसी वाले पर्यटकों को पहली प्राथमिकता।

 

 

इसी क्रम में टीआरवी स्कूल के पास बरेली रोड बनभूलपुरा में चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस टीम द्वारा 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे चोरी करने में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद कर थाने में धारा- 401 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग का मामला आया सामने, रेट लिस्ट नहीं मिलने पर प्रशासन सख्त, निर्धारित मूल्य पर शराब बेचने के निर्देश।

 

गिरफ्तारी-

(1) अरमान उम्र- 19 वर्ष पुत्र ताजुद्दीन मोहम्मद निवासी काबुल का गेट इंदिरा नगर बनभूलपुरा
(2) सावन कुमार साहनी उम्र- 33 वर्ष पुत्र विश्वेश्वर साहनी निवासी ज्त्ट स्कूल के पास बनभूलपुरा

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर्शन भी आसान, सफर भी सुगम, व्यवस्था हो तो ऐसी—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर SP-CO सहित पूरा पुलिस अमला ग्राउंड पर मुस्तैद, विकास भवन भीमताल, सेनेटोरियम व भवाली तिराहे से शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं की आसान राह।

बरामदगी- 01 आला नकब सरिया, 01 चाबी का गुच्छा, 01 प्लास, 01 पेचकस व 01 टार्च

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 बबीता चौकी मण्डी
2- कानि0 अरूण राठौर
3- कानि0 अमर सिंह