एचटी लाइन के छूने से कैंटर में आग, पांच लोग झुलसे, महिला भी घायल।

ख़बर शेयर करें -

एचटी लाइन के छूने से कैंटर में आग, पांच लोग झुलसे, महिला भी घायल।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

जट्टारी-पिसावा मार्ग पर 15 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे शादीपुर नहर के समीप एक कैंटर में पटरी के ऊपर झूलती हाईटेंशन लाइन छू गई। इससे कैंटर में आग लग गई। इससे कैंटर सवार एक महिला सहित पांच लोग झुलस गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल पहुंचाया गया, जहां से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर ट्रैफिक जाम से राहत के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट, हर चौराहे पर तैनाती

 

 

मरहला निवासी कैंटर चालक नगीन के अनुसार जट्टारी के गांव जरतोली निवासी गंगा प्रसाद शर्मा का घरेलू सामान लाने के लिए वह बुलंदशहर जा रहे थे। कैंटर में गंगा प्रसाद शर्मा सहित उनकी पत्नी आशा देवी, पूरन वर्मा, संजय चौहान व आलोक चौहान बैठे थे। शादीपुर गांव में सड़क बन रही है, इसलिए वह बगल की पटरी पर कैंटर उतारकर ले जा रहे थे तभी ऊपर मौजूद हाईटेंशन लाइन कैंटर को छू गई। मिट्टी में पहिये धंसने से उनमें आग लग गई।

वह खिड़की से खेतों की ओर कूदे और शोर मचाया। इस पर पहुंचे ग्रामीणों ने फोन कर बिजली घर से लाइन कटवाई और कैंटर में लगी आग बुझाई। इस दौरान कैंटर में बैठे लोग झुलस गए। सभी को ग्रामीणों की मदद से कैंटर से नीचे उतारकर टप्पल सीएचसी ले जाया गया, जिनमें गंगाप्रसाद शर्मा, आशा देवी व पूरन वर्मा की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही लूट कांड का किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार 03 अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार* *🔥SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश — अपराध करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे, सलाखों के पीछे ही जगह मिलेगी*

 

 

संजय चौहान और आलोक चौहान को उपचार के बाद सीएचसी से ही छुट्टी दे दी गई। सूचना पाकर बिजली विभाग के अवर अभियंता ने मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष रोहित राठी ने बताया घटना की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जानकारी की जा रही है।