कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ रेंज के अन्तर्गत वन्यजीवों की सुरक्षा व वनाग्नि की रोकथाम हेतु एक संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ रेंज के अन्तर्गत वन्यजीवों की सुरक्षा व वनाग्नि की रोकथाम हेतु एक संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर (नैनीताल)

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ रेंज के अन्तर्गत आज दिनांक: 25.04.2024 को इण्टर कॉलेज, कालागढ में उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ के नेतृत्व में आधारशिला संस्थान की ओर से स्व० हेमवती नन्दन बहुगुणा जी के 105वीं जयंती पर वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा व वनाग्नि की रोकथाम हेतु एक संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वन क्षेत्राधिकारी, कालागढ के द्वारा वनाग्नि की रोकथाम से सम्बन्धित अनेक जानकारियां दी गयी व नरेश चन्द्र घिल्डियाल अध्यक्ष आधारशिला संस्थान, डॉ० राजेन्द्र अणथ्वाल अध्यक्ष गौ सेवा आयोग, श्री इन्द्र सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षण केन्द्र कालागढ, डॉ० सतीश कुमार प्रधानाचार्य, इण्टर कॉलेज कालागढ के द्वारा भी वनाग्नि की रोकथाम हेतु अपने-अपने विचार रखे गये।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री

 

 

 

साथ ही वन एवं वन्यजीवों की अग्नि से सुरक्षा में वन विभाग को सहायता प्रदान करनें तथा वनों में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों को दण्डित कराने में वन विभाग को सहयोग करने की अपील की गयी। उपस्थित समस्त के द्वारा भी वन विभाग को सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

इस कार्यक्रम के दौरान डॉ० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ,  नन्दकिशोर रूवाली, वन क्षेत्राधिकारी, कालागढ  इन्द्र सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी, कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र कालागढ, डॉ० सतीश कुमार, प्रधानाचार्य, इण्टर कॉलेज कालागढ, डॉ० पं० राजेन्द्र अणथ्वाल, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग,  नरेश चन्द्र घिल्डियाल, अध्यक्ष अधारशिला संस्थान,  चन्द्रशेखर, वजाहद अली वन आरक्षी व स्थानीय नागरिक तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

 

kj
tara