8th मॉर्डन पेंथाथलन लेज़र रन में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अमरावती महाराष्ट्र में रचा इतिहास।

ख़बर शेयर करें -

8th मॉर्डन पेंथाथलन लेज़र रन में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अमरावती महाराष्ट्र में रचा इतिहास।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

8th मॉर्डन पेंथाथलन लेज़र रन की नेशनल चैम्पियनशिप -2024 डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अमरावती महाराष्ट्र में 26से29 अप्रैल तक सम्पन्न हुई। जिसमे उत्तराखण्ड के 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर 5 गोल्ड ,2 रजत,कुल 7 पदक प्राप्त किए।

 

यह भी पढ़ें 👉  स्टंटबाज सावधान! SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश – स्टंटबाजी का नशा मुकदमे में बदलेगा* *वीडियो वायरल हुआ… SSP की तत्काल बड़ी कार्यवाही, स्टंटबाज थार चालक हिरासत में, मुकदमा हुआ दर्ज*

 

जिसमे मास्टर बी मेंस में नन्दन सिंह नेगी ने स्वर्ण, मास्टर महिला ए में उत्तराखण्ड पुलिस देहरादून की संगीता चौहान ने स्वर्ण, अल्का वर्मा ने रजत, अंडर 19 गर्ल्स में कोमल रामनगर ने स्वर्ण, अंडर 17 बॉयज में सक्षम प्रताप सिंह काशीपुर ने स्वर्ण, अंडर 19 में सबमन्यु लटवाल रामनगर ने स्वर्ण,सीनियर महिला में उत्तराखंड पुलिस देहरादून की ममता खाती ने रजत, अंडर 15 बॉयज में आदित्य नेगी ने रजत प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  पूछड़ी में उजाड़े गए गरीबों के समर्थन में भीम आर्मी का तहसील पर धरना, ठंड में बेघर परिवारों को बांटे कंबल।

 

इस उपलब्धि पर पेंथाथलन उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज भल्ला,सचिव दयाल सिंह, रितु भल्ला,रोहित भल्ला,गोपाल सिंह बिष्ट,भूपाल सिंह,संजय भारद्वाज,गौरव शर्मा, जीवन बोरा, पूनम सिरोला, ललित फर्सवान, धपोला,आदि ने बच्चो के, इस सफलता पर उन्हे हार्दिक बधाई दी एवम् सभी बच्चो से आगे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।