रामनगर में स्कूटी और बोलेरो वाहन की हुई जबरदस्त भिड़न्त में स्कूटी सवार एक युवक की हुई दर्दनाक मौत।

रामनगर में स्कूटी और बोलेरो वाहन की हुई जबरदस्त भिड़न्त में स्कूटी सवार एक युवक की हुई दर्दनाक मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

शनिवार की दोपहर रामनगर और हल्द्वानी मार्ग के छोई के समीप एक बोलेरो वाहन और स्कूटी की हुई जबरदस्त भिड़ंत में स्कूटी सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है की घटना में शामिल बोलेरो वाहन एक पुलिस अधिकारी का बताया जा रहा है वही मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बोलेरो वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके एयरबैग तक खुल गए।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

 

आपको बता दें कि रामनगर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अर्पित पवार मोहल्ला खताड़ी निवासी वसीम के साथ बैलपडाब से वापस स्कूटी से रामनगर की ओर आ रहे थे इसी बीच छोई के समीप एक बोलेरो वाहन से स्कूटी की भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा पर बरसे रणजीत रावत, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ।

 

 

 

जिसमें दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिन्हें रामनगर के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ने अर्पित पवार को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल वसीम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया, बताया जाता है कि वसीम मृतक अर्पित के यहां मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था तथा आज यह दोनों टाइल्स लेने के लिए बैलपडाब गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

 

 

वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बोलेरो वाहन में जो पुलिस कर्मी तैनात थे वह शराब के नशे में थे तथा स्थानीय पुलिस द्वारा इन पुलिस कर्मियों का मेडिकल भी नहीं कराया गया जिसको लेकर परिजनों ने अस्पताल पहुंची, पुलिस के सामने जमकर हंगामा करते हुए बोलेरो वाहन में सवार पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराने के साथ ही कार्रवाई करने की मांग की है।

kj
tara